(अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ से विष्णुदेव साय को मिली 10 सीट भाजपा की खोली मे डालकर शानदार प्रदर्शन से दिल्ली हाईकमान के बीच कद बढ़ाने में कामयाब हो गए है, विष्णुदेव साय की रणनीति से दिग्गज कांग्रेसी नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, कवासी लखमा, शिव डहरिया जैसे नेताओं को पटखनी दिया है जिससे हाईकमान श्री साय से बहुत खुश है।

और अब श्री साय दो दिन के प्रवास पर जीते सांसदों को लेकर दिल्ली पहुंचे है, जहा पर उनकी चर्चा छत्तीसगढ में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी किए जाने के संकेत आ रहे है।
लोकसभा नतीजों के बाद अब कैबिनेट का विस्तार किए जाने की चर्चा जोरों पर है। इसी बीच यह भी चर्चा दिल्ली गलियारों से प्राप्त हो रहे है की कोरबा सीट हारने से दिल्ली हाईकमान नाराज चल रहे हैं क्योंकि दिल्ली वालों के लिए ये सीट बहुत महत्वपूर्ण रही है जिसके चलते कोरबा संसदीय सीट से दो मंत्रियों श्री लखन लाल देवांगन उद्योग एवम श्रम और श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री को को हटाए जाने के भी आसार हैं। दोनो के विधान सभा में भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे की करारी हार के जिम्मेदार भी इन्ही दोनो को माना जा रहा है। इधर बृजमोहन अग्रवाल के संसद चुने जाने से उनकी भी सीट खाली होने जा रहा है, और पहले से एक मंत्रिमंडल में एक सीट खाली चल रहा था इस प्रकार चार लोगों को मंत्री मंडल में स्थान दिया जा रहा है,बिलासपुर लोकसभा से क्लस्टर प्रभारी रहे अमर अग्रवाल,के शानदार प्रदर्शन से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू की जीत की बढ़त से मंत्री बनाना तय माना जा रहा है,ठीक उसी प्रकार कुरूद के विधायक एवं लोकसभा चुनाव के कलस्टर प्रभारी अजय चंद्राकर के भी उत्कृष्ट प्रदर्शन से इनका भी मंत्री बनाना तय है।
वही तीसरी ओर उत्तर रायपुर से विधायक पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में रायपुर लोकसभा के साथ ओडिशा लोकसभा और विधान सभा चुनावों में शानदार प्रचार से जीत का परचम लहराने से मुख्य मंत्री श्री साय के साथ साथ उच्च कमान भी खुश हैं इसलिए इनका मंत्रिमंडल में शामिल होना सुनिश्चित मान रहे है।
अब देखना है की मुख्यमंत्री के साथ केंदीय भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा और अमित शाह के साथ आज बैठक हुई है, प्रदेश विधान सभा के मानसून सत्र से पूर्व मंत्रिमंडल का विस्तार की अनुमति लेकर भी आने के संकेत है ।

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया

