डीएफओ मनीष कश्यप के दिशा निर्देश पर बिहारपुर परिक्षेत्र में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही ।

मनेंद्रगढ़।(राम चरित दिवेदी) वनमंडलाधिकारी मनेंद्रगढ़ मनीष कश्यप द्वारा अवैध रूप से लकड़ी कटाई एवं तस्करी करने के मामले पर अंकुश लगाने हेतु समस्त वन परिक्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया गया था।इसी कड़ी में डीएफओ मनेंद्रगढ़ से प्राप्त निर्देशों का पालन करते हुए वन परिक्षेत्र अधिकारी बिहरपुर एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी मनेंद्रगढ़ ने संयुक्त रूप से टीम गठित कर उजियारपुर में भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी गई लकड़ी को जप्त करने में सफलता हासिल की है। उपरोक्त संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी की सूचना वन विभाग को मिल रही थी।बुधवार सुबह वनमण्डल अधिकारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उजियारपुर के कुछ घरों में भारी मात्रा में लकड़ी रखी गई है।तत्काल इसके लिए बिहारपुर और मनेंद्रगढ़ रेंज के स्टाफ की जॉइंट टीम बनायी गई और संबंधित घरों में छापामार कार्यवाही हुई ।जिसमे बड़ी मात्रा में लकड़ी बरामद हुई है।जप्त सागौन 2 घनमीटर है।सभी लकड़ी फर्नीचर मार्ट में उपयोग के लिए रखी गई थी।ग्राम पंचायत उजियारपुर के फर्नीचर कांट्रेक्टर के घर पर छापा मार कर यह कार्यवाही की गई है,इस पूरे मामले में तीन चार घरों में कार्यवाही हुई, जिसमे कई इमारती लकड़ी समेत सागौन की बल्ली भी बड़ी संख्या में मिली है और आरा भी मिला है।डीएफओ मनीष कश्यप ने बताया कि आगे की कार्यवाही जारी है और जल्द ही आरोपियों को सलाख़ों के पीछे भेजा जाएगा,इसके अतिरिक्त फर्नीचर मार्ट भी सील करने की कार्यवाही की जाएगी।एक बड़े रैकेट का भांडाफोड़ हुआ है।काग़ज़ी कार्यवाही और जाँच के बाद अवैध कटाई को रोकने अभी और भी आरोपियों की पहचान की जाएगी और कई फर्नीचर मार्ट भी सील किए जायेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

