अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बहतराई स्टेडियम में करेंगे योगाभ्यास
सारी तैयारियां पूर्ण, 1 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
बिलासपुर, 20 जून 2024/अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम बहतराई स्टेडियम में सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक आयोजित किया जायेगा। योग दिवस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चौहान एवं महापौर श्री रामशरण यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान एक हजार से ज्यादा लोग सामुहिक योगाभ्यास करेंगे। अमृत सरोवर स्थलों पर भी जिले में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह मनाया जायेगा। प्रकृति के साथ सद्भाव और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने के लिए आम जनता की भागीदारी से स्थलों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंटरनेशनल डे ऑफ योगा 2024 थीम पर आधारित संदेश को प्रोत्साहित करने ग्राम पंचायत, विकासखण्ड, नगर पंचायत एवं नगर पालिका परिषद में सामान्य योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
वाहन की व्यवस्था –
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से कार्यक्रम स्थल तक जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की गई है। प्रजापिता ब्रम्हकुमारी टिकरापारा, प्रजापिता ब्रम्हकुमारी राजकिशोर नगर, कंपनी गार्डन देवकीनंदन, नूतन चौक सरकण्डा, जिला कार्यालय बिलासपुर, राजेन्द्र नगर चौक, नेहरू गार्डन में एक-एक वाहन बस तथा रघुराज सिंह स्टेडियम बिलासपुर से दो वाहन बस 6 बजे बहतराई स्टेडियम के लिए प्रस्थान करेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

