एक युवक से रायपुर पुलिस ने 10 किलो 260 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती एक लाख से ऊपर रुपए जप्त किया गया
रायपुर ।वायरलेस न्यूज नेटवर्क। रायपुर के पुराना बस्ती थाना की पुलिस ने एक युवक से गांजा बेचने के लिए रायपुर में ग्राहक तलाशने के करने दौरान मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर युवक को एक लाख से अधिक का मादक पदार्थ गांजा जप्त करने में अहम कामयाबी हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन लाल पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने व निजात अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से गांजा जैसे मादक पदार्थ को रखे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई !
कि दिनांक 19.06.2024 को मुखबिर से सूचना मिला की भाठागांव अंडर ब्रिज में एक व्यक्ति काला भूरा रंग के बैग में अवैध रूप से गांजा रखा वाहन का इंतजार करते खड़ा है। की सूचना पर तत्काल थाना पुरानीबस्ती एवं साईबर सेल से टीम बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर घटना स्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताएं अनुसार उक्त लड़के को घेराबंदी कर पकड़कर तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक काला भूरा रंग की बैग के अंदर दो पैकेट मिला जो बुरे रंग के टेप में लिपटा है जिसमे एक पैकेट में 05 किलो 160 ग्राम मादक पदार्थ गांजा तथा दूसरे पैकेट में 05 किलो 100 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कुल 10 किलो 260 ग्राम कीमती 1,02,060 रुपए रखे मिला जिसे जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 264/2024 धारा 20(बी),एन.डी.पी.एस.एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 20.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

