अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

On: June 12, 2025 5:47 PM
Follow Us:

रथ यात्रा से पहले जगन्नाथ मंदिर के वरिष्ठ पुजारी की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

भुवनेश्वर : ( वायरलेस न्यूज़) ओडिशा के पूरी में जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है। रथ यात्रा को देखते हुए जगन्नाथ मंदिर और आस-पास के इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है, लेकिन एक आरोपी ने सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगा दी और एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल, जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ पुजारी की हत्या कर दी गई है। पुजारी की पहचान जगन्‍नाथ दीक्षित के रूप में हुई है। उनका शव पटजोशी के घर के ठीक सामने खून से लथपथ मिला था। बताया जा रहा है कि, जिस इलाके में पुजारी का शव मिला है उस इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहती है और इसके बाद भी पुजारी की हत्या होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

इस वजह से की गई पुजारी की हत्या

इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमे एक व्यक्ति पुजारी के शव को फेंकता हुआ नजर आ रहे। स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी फुटेज में दीक्षित के शव को फेंकता हुआ दिखाई देने वाला व्यक्ति पटजोशी है। बताया जा रहा है कि, पतजोशी ने इस वारदात को इसलिए अंजाम दिया क्योंकि, पुजारी ने उससे पाने पैसे वापस मांगे थे।

इस वारदात की सूचना मिलते ही पूरी के सिटी DSP प्रशांत कुमार साहू टाउन पुलिस स्टेशन आईआईसी के साथ मौके पर पहुंचे। इतना ही नहीं फोरेंसिक विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच के लिए सैंपल एकत्र किया हैं। जबकि दीक्षित के शव को पोस्टमार्टम के लिए पुरी जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेज दिया गया।

पुलिस कर रही जांच

इस पूरे मामले की जानकरी देते हुए पुरी एसपी विनीत अग्रवाल ने कहा कि, हत्या व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण हुई है। सीसीटीवी फुटेज को एकत्र कर जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना का असली कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment