अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ट्रेक्टर चोरी करने वाला चोर ट्रेक्टर सहित कोतरा रोड़ पुलिस के हत्थे चढ़ा

On: June 29, 2024 2:41 PM
Follow Us:

प्लांट और हाईवे के CCTV फुटेज खंगालते हुए ट्रैक्टर चोर तक पहुंची पुलिस, आरोपी से चोरी ट्रेक्टर और ट्राली बरामद

29 जून, रायगढ । शहर में मोटर सायकल चोर गिरोह के तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी के शातिर आरोपी को पकड़ा है । आरोपी कलश राम पटेल जिंदल प्लांट में ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रिशियन का काम करता था जिसने रिलायंस पेट्रोल पंप, गोरखा के सामने खड़ी ट्रैक्टर को रातों-रात चोरी कर डभरा के ग्राम कोसमन्दा लेकर गया और पकड़े जाने के डर से वापस कलमी गांव लाकर ट्रेक्टर को छिपाकर भाग गया था । ट्रैक्टर चोर को पकड़ने कोतरारोड़ पुलिस ने घटनास्थल ग्राम गोरखा से नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम सपोस जिला सक्ती तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में लगे करीब 70, 80 सीसीटीवी तथा जिंदल प्लांट के पीछे लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया और आरोपी तक पहुंची। चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को क्षेत्र के संपत्ति संबंधी अपराधो में चालान हुए आरोपी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है जिसके पालन में थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर लगाकर चोरी के माल मुल्जिम की पतासाजी की जा रही है । इसी परिपेक्ष्य में थाना कोतरारोड क्षेत्र से 19.06.2024 को एक ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्राली क्रमांक सीजी 13 AW 8366 की चोरी हुई थी। मामले में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्व अपराध क्रमांक 239/24 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर माल मुल्जिम पतासाजी दौरान घटनास्थल गोरखा से आसपास के लगभग 70-80 सीसीटीव्ही फुटेज चेक किया गया जिसमें आरोपी द्वारा चोरी कर ट्रेक्टर को ले जाने का पता चला तथा थाना प्रभारी अपने मुखबिरो को स्टाफ के साथ संदिग्ध के पतासाजी में जूटी हुई थी कि मुखबिर से दिनांक 28.06.2024 को पता चला कि भगवानपुर का कलशराम पटेल ट्रैक्टर बिक्री करने ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर संदेही *कलशराम पटेल पिता स्व० गजानंद प्रसाद पटेल 47 साल सा० कोसमन्दा थाना डभरा हा०मु० भगवानपुर थाना कोतरारोड़* को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ कर मेमोरंण्डम लिया गया जो दिनांक 19.06.2024 के दरमयानी रात ट्रैक्टर चोरी कर अपने गांव तक ले गया और पकड़े जाने की डर से वापस कलमी जाने वाली कच्ची मार्ग में बरगद पेड के नीचे ट्रैक्टर छिपा कर रख भाग गया। मौके पर जाकर चोरी गये ट्रैक्टर महिन्द्रा मय ट्राली क्रमांक सीजी 13 AW 8366 को जप्ती किया गया है। शातिर आरोपी ने ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर खरोचकर मिटा दिया था, पूछताछ में आरोपी ने चोरी ट्रैक्टर को कृषि कार्य में किराए में देने का प्लान बनाया था । मामले में आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर चोरी गये महिन्द्रा टेक्टर मय ट्राली कीमती 8,00000/रु को बरामद करने में कोतरारोड पुलिस को सफलता मिली है। माल मुल्जिम पतासाजी में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उपनिरीक्षक जे. एक्का, आरक्षक संदीप कौशिक, राजेश खोण्डे, संजय केरकेट्टा की अहम भूमिका रही है एवं सायबर सेल के स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

दूरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोना

दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

Leave a Comment