कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
डीएलसीसी की मीटिंग में बैंको के जरिए संचालित शासकीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 3 जुलाई 2024) /प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने वाले सभी किसानों का केसीसी कार्ड बनाया जायेगा। अगले तीन महीने के भीतर अभियान छेड़कर उन्हें कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। लगभग 51 हजार की संख्या में सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों का अब तक केसीसी नहीं बन पाया है। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स एवं अधिकारियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने को कहा है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान सहित आरबीआई, नाबार्ड सहित स्थानीय बैंक एवं लाईन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने बैंक विहीन गांवों में बैंक खोलने संबंधी पूर्व के निर्णय का पालन नहीं किये जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इस माह के अंत तक शाखा खोलने की प्रक्रिया पूर्ण कर सूचित करने को कहा है। गौरतलब है कि पिछले साल जिले के चिन्हांकित 13 गांवों में बैंक शाखा खोलने विभिन्न बैंकों को लक्ष्य आवंटित किया गया था। इनमें केवल दगोरी एवं सेन्द्री में ही शाखा खुला है। शेष ग्रामों-पौंसरा, सेमरताल, निरतु (मस्तुरी) भरनी, तेन्दुआ, नवागांव, करमा, बुटेना मझगवा, सोनपुरी एवं करवा में नहीं खुला है। कलेक्टर ने बैठक में बैकों के सहयोग से संचालित सरकारी योजनाओं में स्वीकृति एवं ऋण वितरण की समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृति प्रदान करने में अनावश्यक विलंब नहीं करने के निर्देश दिए। प्रकरणों को महीनों तक बैंक में नहीं लटकाया जाए।
कलेक्टर ने सभी बैंकों को आरबीआई द्वारा निर्धारित सीडी रेशियों का पालन करने को कहा है। बैंकों में स्थानीय लोगों द्वारा जमा कराये गये रकम का 60 प्रतिशत लोन स्थानीय लोगों में ही बांटने का प्रावधान आरबीआई ने किया है। उन्होंने अजा, जजा, महिला एवं किसान लोगों को ऋण वितरण में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में आरसेटी की गतिविधियों की समीक्षा की गई। जिले की वार्षिक ट्रेड प्लान का अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत सीईओ रामप्रसाद चौहान ने सभी बैंकर्स से आवंटित लक्ष्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में नाबार्ड की ओर से एफपीओ की गतिविधियों पर आधारित प्रस्तुतिकरण दिया गया। उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निराकरण के निर्देश भी बैंकर्स को दिए गए। बैठक में आरबीआई के एलडीओ पी.गोपीनाथ, नाबार्ड के डीडीएम श्री अशोक साहू, लीड बैंक अधिकारी श्री उरांव सहित बैंक एवं लाईन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 13, 2026ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब


