अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन नारकोस के तहत दपूमरे. RPF की बड़ी कार्रवाई, अब तक 5.24 करोड़ का गांजा जब्त किया

On: August 13, 2026 2:08 PM
Follow Us:

ऑपरेशन नारकोस के तहत RPF की बड़ी कार्रवाई, 5.24 करोड़ का गांजा जब्त

104 तस्कर गिरफ्तार, 2026 में अब तक 1048 किलो से अधिक मादक पदार्थ पकड़ा

बिलासपुर। (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने “ऑपरेशन नारकोस” के तहत अभियान तेज कर दिया है। यात्री ट्रेनों और रेलवे परिसरों में विशेष निगरानी रखते हुए RPF लगातार नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
RPF के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से कुल 1048.086 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5.24 करोड़ रुपये है। जब्त मादक पदार्थों के संबंध में आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है।
नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर और नागपुर—तीनों मंडलों में स्पेशल टास्क टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें ट्रेनों में संदिग्ध यात्रियों और सामान पर विशेष नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चला रही हैं।
RPF ने विशेष रूप से ओडिशा की ओर से आने वाली ट्रेनों पर निगरानी बढ़ाई है। इनमें पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12843), उत्कल एक्सप्रेस (18477), समता एक्सप्रेस (12807), टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर (58213) और पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस (12994) प्रमुख रूप से शामिल हैं।
RPF अधिकारियों के मुताबिक, इन ट्रेनों में नियमित रूप से ड्राइव और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।
“ऑपरेशन नारकोस” के जरिए RPF का फोकस रेलवे को मादक पदार्थों की तस्करी के लिए इस्तेमाल होने से रोकने के साथ-साथ तस्करी के नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई करना है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

छत्तीसगढ़ राज्य के कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने कर्मचारी संगठनों के द्वारा मैराथन बैठक में विस्तृत चर्चा उपरांत अनुमोदित

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

अमित चक्रवर्ती बने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के अध्यक्ष ,डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन आलम सिंह रूपरा ने दिलाई शपथ*

इसी माह चार आईएफएस के रिटायर्ड पश्चात प्रदेश में व्यापक वन विभाग के अधिकारी इधर से उधर किए जाएंगे ?

संयुक्त संचालक शिक्षा ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण* *अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, वेतन कटौती की होगी कार्रवाई*

रैम्प योजना के तहत जिंदल स्टील में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम, स्थानीय एमएसएमई को मिले नए अवसर

Leave a Comment