सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज)10 अगस्त 2026/रक्षाबंधन के अवसर पर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों के सम्मान में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संघ बिलासपुर द्वारा ‘रक्षा सूत्र अभियान’ शुरू किया गया है। अभियान के तहत स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स और रेंजर्स अपने हाथों से हस्तनिर्मित राखियां तैयार कर रहे हैं। इन राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों तक प्रेम, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
अभियान को लेकर स्काउट-गाइड सदस्यों में खासा उत्साह है। सदस्य अपनी रचनात्मकता के साथ राखियां तैयार कर रहे हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। ‘एक राखी सैनिक भाई के नाम’ की भावना से चलाया जा रहा यह अभियान सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम भी बनेगा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा और राज्य सचिव ब्रजेश बाजपेयी के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला मुख्य आयुक्त राजेंद्र कुमार साहू, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अजय कौशिक, जिला सचिव लता यादव, जिला संगठन आयुक्त स्काउट महेंद्र बाबू टंडन और जिला संगठन आयुक्त गाइड डॉ. पूनम सिंह के मार्गदर्शन में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

