अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

On: August 11, 2026 12:28 PM
Follow Us:


कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब

भावी मतदाताओं को मिलेगी लोकतंत्र, संविधान और मतदान प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी


बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 7 अगस्त 2026/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के सभी महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (Electoral Literacy Club-ELC) का गठन किया जाएगा। इसका उद्देश्य कॉलेज के विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संविधान, निर्वाचन प्रक्रिया तथा जिम्मेदार एवं नैतिक मतदान के प्रति जागरूक बनाना है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भावी मतदाता हैं। ऐसे में उन्हें मतदान के महत्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था की जानकारी प्रारंभिक स्तर पर ही उपलब्ध कराने के लिए एनसीसी और एनएसएस की तर्ज पर इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब स्थापित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज कलेक्टोरेट स्थित मंथन सभा कक्ष में महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारियों को इसीआईनेट मोबाइल एप की उपयोगिता, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, विलोपन, संशोधन एवं स्थानांतरण की ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण SIR) एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR), मतदाता सूची तैयार करने और अद्यतन करने की प्रक्रिया, निर्वाचन आयोग की भूमिका एवं जिम्मेदारियों, ईवीएम-वीवीपैट के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया, भारतीय संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों, नैतिक एवं जागरूक मतदान, भ्रामक सूचनाओं और फर्जी खबरों की पहचान तथा मतदाता साक्षरता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण का आयोजन उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री ब्रजेश पाण्डेय एवं श्री अंकित तिवारी उपस्थित रहे। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री मिथिलेश मिश्रा, श्री राजेश कुमार सोनी एवं श्री राजीव शर्मा ने महाविद्यालयों के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों में मतदान के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होगी और वे स्वयं जागरूक मतदाता बनने के साथ-साथ समाज में भी निर्वाचन संबंधी जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पटेल/
–00–

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’

सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान

कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय

भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो

छत्तीसगढ़ के डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का आकस्मिक निरीक्षण कर कैदियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं

कलेक्टर ने निर्माणाधीन गौ अभ्यारण्य का किया निरीक्षण* *फेसिंग कार्य तत्काल प्रारंभ करने दिए निर्देश*

Leave a Comment