एनटीपीसी लारा में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

लारा (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी लारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 जुलाई 2024 को अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया। श्री अनिल कुमार, कार्यकारी निदेशक (एनटीपीसी लारा) ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने अपने अस्थि स्वास्थ्य की जांच भी की तथा चिकित्सक से परामर्श भी लिया। श्री कुमार ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि अधिक से अधिक कर्मचारियों तथा परिवार के सदस्यों की सुविधा के लिए इस तरह के शिविर नियमित अंतराल पर आयोजित किए जाने चाहिए। अस्थि स्वास्थ्य का शीघ्र निदान, बुढ़ापे की समस्याओं से बचने के लिए सही खानपान के साथ जीवनशैली में बदलाव एवं सही समय पर डॉक्टर की परामर्श से दवाइयों का सेवन से अस्थि मज्जा का सही स्वास्थ्य बनाया रखा जा सकता है । इस शिविर में कुल 66 व्यक्तियों ने अपने अस्थि स्वास्थ्य की जांच कराई।
इस अवसर पर श्री रविशंकर, जीएम (परियोजना), श्रीमती कल्पना तायडे, सीएमओ, श्री जाकिर खान, एजीएम (एचआर), प्रेरिता महिला समिति के पदाधिकारी, चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

