मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को रहेंगे रायगढ़ प्रवास पर
बनोरा में गुरु दर्शनम में होंगे शामिल, कोसमनारा भी पहुचेंगे
रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 20 जुलाई 2024) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 21 जुलाई को एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर आयेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 21 जुलाई को दोपहर 12.15 बजे हेलीकाप्टर द्वारा ग्राम-बड़े जुंगेरा, तहसील डौण्डीलोहारा, जिला-बालोद से प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे ग्राम महापल्ली के मिनी स्टेडियम स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से ग्राम बनोरा के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय दोपहर 1.35 बजे से ग्राम-बनोरा में श्री गुरू दर्शनम् में शामिल होंगे। तत्पश्चात वहां से प्रस्थान कर अपरान्ह 3.30 बजे ग्राम-कोसमनारा आयेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय शाम 4 बजे ग्राम-कोसमनारा से प्रस्थान कर शाम 4.10 बजे ओपी जिंदल एयरपोर्ट आयेंगे एवं वहां से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

