संदिग्ध व्यक्तियों से गांजा बरामद कराने वाले वरि.वाणिज्य लिपिक व टिकट संग्राहक को मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने किया सम्मानित
बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 22 जुलाई 2024) मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा अपने विभाग के कर्मचारियों को सजगता एवं सूझबूझ के साथ कार्यों का निष्पादन करने के प्रति उनका मनोबल बढाने एवं उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विगत 22 जून 2024 को उसलापुर स्टेशन में वरि.वाणिज्य लिपिक व टिकट संग्राहक श्री जे पी खांडे ने 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन के दौरान प्लेटफार्म संख्या 02 पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा दो बैग ले जाते पाया | उन्होने अपनी सूझबूझ और सतर्कता से दोनों बैगों की जांच करवायी और लगभग 18.7 किलोग्राम गांजे की बरामदगी सुनिश्चित की | इनके साहसिक व उत्कृष्ट प्रयास के लिए इन्हें प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार के लिए वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह द्वारा अनुशंसा की गई |
आज मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा श्री जे पी खांडे को प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा इनकी उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की गई तथा शुभकामनायें दी गई । इस अवसर पर वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह भी उपस्थित थे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

