बिलासपुर से दिल्ली चलेगी वन्दे भारत
० केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की माँग पर मिली बड़ी सौग़ात
बिलासपुर (वायरलेस नेटवर्क)सांसद तोखन साहू ने रेल मंत्री से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली तक सीधी वन्दे भारत ट्रेन चलाने की माँग की थी जिसके बाद सोमवार को रेल बजट में इसका प्रावधान किया गया है. जानकारी के अनुसार शुरुआत में सीटिंग वन्दे भारत के बाद स्लीपर वन्दे भारत चलाने की योजना बनायी गई है. बिलासपुर से हाई स्पीड ट्रेन वन्दे भारत की शुरुआत होने से छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा. बिलासपुर से दिल्ली का सफ़र 10 घंटे में तय होगा. अभी तक रेल मार्ग से दिल्ली जाने में क़रीब 18-20 घंटे का सफ़र तय करना पड़ता है लेकिन वन्दे भारत की शुरुआत से यात्रियों के 8 से 10 घंटे बचेंगे.
बिलासपुर वासियों ने दी सांसद को बधाई
केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के इस प्रयास के बाद क्षेत्र वासियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के साथ सांसद तोखन साहू को भी बधाई दी है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच

