🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रपथ में जलस्तर बढ़ने की संभावना*

On: July 31, 2024 10:05 AM

*भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले जा रहे, चक्रपथ में जलस्तर बढ़ने की संभावना*

*मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान लोगों से सतर्कता बरतने की अपील, सतह पर पानी हो तो वहां से आवागमन न करने की सलाह*

*पानी का बहाव तेज, लोगों से नदी में नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नहीं उतरने की अपील*

बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना श्री मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है। उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नही उतरने की भी अपील लोगों से की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment