*भाई साहिब मेहरबान सिंग जी की मासिक वर्सी मनाई गई
——————————–
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) जरहाभाटा सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में भाई साहेब मेहरबान सिंह जी की मासिक वर्षी अत्यंत उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई इस अवसर पर महान कीर्तन दरबार सजाया गया था एवं कल्याण से पधारे भाई मनोहर लाल जी के द्वारा रात्रि 8:00 से 10:00 तक कथा सत्संग की अमृत वर्षा बरसाई गई .कथा में उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के महातम सुनाएं साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया इसके पूर्व दोपहर 12:00 बजे पंच प्यारों की सेवा करते हुए गुरु का प्रसाद वितरण किया गया तथा रात्रि में अटूट लंगर का आयोजन किया गया जिसे बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने ग्रहण किया एवं गुरु घर की खुशियां प्राप्त की.कार्यक्रम में धन गुरु नानक दरबार कल्याण के गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रमुख मूलचंद नरवानी जीने विश्व कल्याण के लिए अरदास की इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार साहिब के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नरवानी सोनू लालचंदानी, डॉ.हेमंत कलवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजू धामेचा, अमरलाल संताली जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी,,मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी ,विकास बजाज अशोक मटलानी, नीता नारवानी, पलक हर्जपाल, कंचन रोहरा, पलक मखीजा, राखी लदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी, रमेश भागवानी, अविनाश ,सुमित वाधवानी, रोशन एवं मंथन के अलावा अनेक श्रद्धालुओं का विशेष योगदान रहा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था
अन्यAugust 24, 2026खाद्य सुरक्षा अभियान में 19 फर्मों का निरीक्षण, 117 किलो बर्फी के साथ दो फर्मों का लाइसेंस किया गया निलंबित
बिलासपुरAugust 24, 2026बालाजी गैस एजेंसी में बड़ी कार्रवाई, 412 भरे सिलेंडर कम मिले,कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त जांच टीम की छापामार कार्रवाई
छत्तीसगढ़August 24, 2026NH-43 किनारे पोल्ट्री फार्म से दुर्गंध और प्रदूषण का आरोप, सरपंच ने कलेक्टर से की कार्रवाई की मांग

