● *आरोपी कार चालक पर भारतीय न्याय संहिता और छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई*….
*05 अगस्त, रायगढ़* । कल दिनांक 04.08.2024 की रात्रि नेशनल हाइवे 49 ग्राम धनागर पर कलकत्ता ढाबा के पास कार क्रमांक BR 28-AD-7065 का चालक खरसिया की ओर से तेज रफ्तार से आते समय सड़क के बांयी ओर जा रहे मवेशियों को ठोंकर मारकर भाग गया जिससे सुभाष चंद पटेल (उम्र 48 वर्ष) की 05 मवेशी की मौत हो गई । घटना पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ को तत्काल वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिये गये । इस संब में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मवेशी मालिक सुभाष चंद पटेल की रिपोर्ट पर आरोपित वाहन चालक पर अप.क्र. 267/2024 धारा 325 BNS एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन चालक का डिटेल निकलवाकर शीघ्र *आरोपी वाहन चालक अंकित सिंह पिता कन्हैया सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी गोपालगंज जिला गोपालगंज बिहार हाल मुकाम क्रिस्टल ग्रीन कॉलोनी थाना जूटमिल* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक हेमसागर पटेल, कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक चंद्रेश पांडेय, संदीप कौशिक, राजेश खांडे और घनश्याम सिदार शामिल रहे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

