रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) दिनांक 11.01.2021 को ग्राम मौहापाली के मोहनसिंह पटेल द्वारा घर से एक टेक्समो कम्पनी का 01 HP चोरी जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया था, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 02/2021 धारा 457,380 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना दरम्यान मुखबिर सूचना पर दूसरे दिन दिनांक 12.01.2021 को आरोपी देवाराम पटेल पिता समय लाल पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी पड़कीपाली थाना बरमकेला के घर से चोरी गई टूल्लू पम्प की बरामदगी कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया था । आरोपी देवाराम चोरी में अपने साथी *फागूलाल कोंद* को शामिल होना बताया था । आरोपी फागूलाल कोंद गिरफ्तारी के भय से फरार था जिसे आज मुखबिर सूचना पर उसके घर से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी *फागूलाल कोंद पिता गोपाल कोंद उम्र 28 वर्ष निवासी पड़कीपाली* के मेमोरेंडम पर 15 मीटर वायर उसके घर से बरामद किया गया है । आरोपी को रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां जेल वारंट प्राप्त होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

