*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी ।*
बिलासपुर:- (वायरलेस न्यूज 14 अगस्त, 2024)
*78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित सभी मंडलों में 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस समारोह पारंपरिक उत्साह पूर्वक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय परिसर बिलासपुर में मनाया जाएगा । महाप्रबंधक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सुश्री नीनु इटियेरा के द्वारा मुख्यालय परिसर में प्रात: 9.00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा ।*
इस अवसर पर सर्वप्रथम सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक प्रातः09.00 बजे राष्ट्रगीत के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरांत परेड का निरीक्षण करेंगीं । तत्पश्चात रेलवे के आर.पी.एफ. के जवानों, सिविल डिफेंस, सेन्ट जॉन्स एम्बुलेंस, एन.सी.सी. एवं स्काउट एण्ड़ गाईड के ग्रुपों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया जाएगा । तदुपरांत मुख्य अतिथि सुश्री नीनु इटियेरा, महाप्रबंधक उपस्थित रेल कर्मियों एवं उपस्थित जनों को संबोधित करेंगी । इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण सपरिवार तथा स्कूली बच्चे भारी संख्या में उपस्थित रहेंगे ।
मुख्य अतिथि के द्वारा संबोधन के पश्चात् रेलवे परिक्षेत्र में स्थित स्कूलों के बच्चों के द्वारा देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाएंगे, तदोपरांत कार्यक्रम का समापन होगा ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 4, 2026अंबिकापुर में बनेगा वन्यजीवों के लिए ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर घायल और बीमार वन्यजीवों को मिलेगा तत्काल उपचार, रेस्क्यू-रिहैबिलिटेशन का समय होगा कम बिलासपुर कानन पेंडारी जू में घायल वन्यजीवों का अब नहीं लाएंगे
बिलासपुरOctober 3, 2026रावण दहन की 20 लाख की निविदा पर कांग्रेस का सवाल—‘चार लाख का काम, 20 लाख का खर्च क्यों?’बिलासपुर में त्योहारों के सरकारीकरण का आरोप, नगर निगम से मांगा जवाब
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 3, 2026भगवान जगद्गुरु श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से कल से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
मध्य प्रदेशOctober 3, 2026तीन दशक की साधना हुई पूर्ण, अमरकंटक में साकार हुआ महामेरु श्रीयंत्र—23 अक्टूबर से प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, देश-विदेश से जुटेंगे संत, आचार्य और श्रद्धालु

