🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्पंज आयरन की हेराफेरी के आरोप में तीन ड्राइवर गिरफ्तार

On: March 15, 2021 3:28 PM

● *ड्राइवरों से चोरी की सम्पत्ति खरीदी के आरोप में ढाबा संचालक, कबाड़ संचालक पर कार्यवाही, दोनों गिरफ्तार*…

● *कम्पनी को चपत लगाकर हर लोड़ में ड्रायवर कर रहे थे हेरा-फेरी, शिकायत पर #खरसिया पुलिस ने की कार्यवाही*….

रायगढ़ दिनांक 02.03.2021 को मेसर्स स्काई अलांयज एण्ड पावर प्रायवेट लिमिटेड टेमटेमा के मैनेजर नरेन्द्र सिंह कुशवहा (उम्र 43 साल) द्वारा थाना खरसिया में लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि *पूर्णिमा रोड़ लाईंस के मालिक गोरखनाथ तिवारी के ट्रक चालकों* द्वारा ट्रक के वजन में हेरा- फेरी किया जा रहा है, शंका के आधार पर ट्रकों का दुबारा कांटा कराया गया तो लोड़ माल कम पाया गया है ।

रिपोर्टकर्ता ने बताया कि दिनांक 25.02.2021 को सुबह पूर्णिमा रोड लाइन्स मालिक गोरखनाथ तिवारी की ट्रकें CG13L-1176, CG12S-4820, CG04JC-1622, CG04DD-1252, के ड्राईवर लालन, शशि, चन्दन तथा रिंकू गाडी कांटा कराकर लोड़िग पांइट की तरफ चले गये बाद में शक होने पर पुन: गाडियों का कांटा कराया गया जिसमें सभी गाड़ियो के वजन में भारी (490 कि.ग्रा.) अंतर पाया गया । ड्राइवर हमेशा इस तरह से चोरी कर चोरी का माल ढाबों में बेचते थे । कार्यवाही कराये जाने को देख सभी ट्रक के ड्रायवर ट्रकों को छोड़कर भाग गये हैं । शिकायतकर्ता द्वारा मालिक गोरखनाथ तिवारी को इस धोखाधड़ी एवं चोरी की जानकारी होना बताया गया है, जिससे कारखाने को 45.5 TON कीमती 11,83,000 रूपयों की आर्थिक क्षति हुई है । शिकायत पर ट्रक क्रमांक CG13L1176 का चालल शशि सिंह राजपूत उम्र 26 साल, ट्रक क्रमांक CG12S4820 का चालक चंदनसिंह , ट्रक क्र0 CG04JC1622 का चालक रिंकू प्रसाद यादव उम्र 30 साल, ट्रक क्रमांक CG04DD1252 का चालक लल्लन साहू के विरूद्ध अप.क्र. 118/2021 धारा 407 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।

विवेचना दरम्‍यान *दिनांक 12.03.2021* को प्रार्थी/रिपोर्टकर्ता से ट्रकों का कांटा पर्ची, व बिल प्राप्त किया गया तथा ट्रक के केबिन में रखे पानी डिब्बा, बाल्टी, जरकिन जिससे ड्राइवर लोड माल में पानी डालकर उसका वजन बढ़ा दिया करते थे, ट्रक सहित जप्त किया गया है । ट्रक क्रमांक CG13L-1176 का चालक शशि सिंह राजपूत उम्र 26 साल तथा ट्रक क्र0 CG04JC-1622 का चालक रिंकू प्रसाद यादव उम्र 30 साल से पूछताछ करने पर अपने मेमोरेंडम में बताएं कि इनके द्वारा स्पंज आयरन 1 टन कीमती ₹26,000 को *अरुण ढाबा के संचालक अमरदेव सिंह* व 1 टन स्पंज आयरन कीमती ₹26,000 को *स्टार हवा के पीछे बने कबाड़ी दुकान के संचालक योगेश बर्मन* के पास बेचे थे, जिनसे चोरी की आयरन जप्त कर चोरी के माल खरीदी के आरोप में गिरफ्तार कर दोनों ड्राइवरों सहित रिमांड पर भेजा गया ।

रिपोर्टकर्ता से मिली जानकारी के आधार पर दिनांक 14.03.2021 *ट्रक क्रमांक सीजी 13 एल- 0880* का सेल्फ रजिस्टर पर्ची प्राप्त कर जांच की गई । इस ट्रक चालक द्वारा भी लोड माल की हेराफेरी की गई थी । ट्रक के चालक *संजीत कुमार प्रजापति पिता विनय पंडित उम्र 22 वर्ष निवासी चौसण्डा थाना परवलपुर जिला नालंदा बिहार* को दिनांक 14.03.201 के शाम गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । दो ट्रक के चालक चंदन सिंह व लल्लन साहू फरार है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment