🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जूटमिल क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने वाले 50 शराबियों पर हुई कारवाई

On: March 15, 2021 6:59 PM

● *खुलेआम शराब पीते मिले 50 व्यक्तियों जूटमिल टीआई पकड़वाये कान, 18 व्यक्तियों पर की गई आबकारी एक्ट की कार्यवाही*….

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ।सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही के लिए इन दिनों एसपी संतोष सिंह द्वारा *विशेष कार्यवाही टीम* का गठन कर प्रतिदिन एक थाना क्षेत्र में कार्यवाही कराई जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 15.03.2021 को जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत जूटमिल टी.आई. निरीक्षक अमित शुक्ला के नेतृत्व में जूटमिल के विवेचकगण व स्टाफ द्वारा पुराना बस स्टैंड सारंगढ़, छातामुड़ा चौक, ट्रांसपोर्ट नगर, कबीर चौक, अंबेडकरनगर चौक, एफसीआई गोदाम, कैदी मुड़ा, जेल पारा, सावित्री नगर की ओर कार्यवाही के लिए पेट्रोलिंग गई । इस दौरान पुराना बस स्टैंड सारंगढ़, छातामुड़ा चौंक, ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड, सावित्री नगर के पास सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराब पीते पाए गए 50 व्यक्तियों को चौकी जूटमिल लाया गया। चौकी लाए गए व्यक्तियों में *कुछ नाबालिक लड़के तथा कुछ कॉलेज पढ़ने वाले छात्र* थे जिन्हें टीआई अमित शुक्ला द्वारा कान पकड़वाये और उनके पालकों को चौकी बुलाकर सख्त समझाइश के साथ उन्हें घर जाने दिए । *18 व्यक्तियों* पर आबकारी एक्ट की धारा 36-च के तहत कार्यवाही की गई है । टीआई जूटमिल द्वारा आरोपियों को अगली दफा पकड़े जाने पर आबकारी एक्ट के साथ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किये जाने की चेतावनी दी गई है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment