*वरिष्ठ नागरिकों के लिए कल्याण परिषद का गठन किया जायें – शैलेश*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)प्रदेश में लगभग 25 लाख ज्येष्ठ नागरिक है और आबादी का लगभग दस प्रतिशत लोग वरिष्ठ नागरिक है जिसमे 80% लोग ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत है और वरिष्ठ महिलाओं की संख्या में दस लाख से ऊपर है,जिनको देखभाल की जरूरत है और वरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार को उनके कल्याण के लिए और उनको सहारे के लिए एक आयोग या कि कल्याण परिषद का गठन करना चाहिए।
वरिष्ठ नागरिकों के पेंशन प्रकरण,स्वास्थ्य सुविधाएँ और सेवाएँ,वरिष्ठ नागरिकों पर जो अत्याचार होते है एसे प्रकरण और उनके स्वतंत्र अधिकार जिससे कि वो अपना जीवन का उत्तरार्द्ध अच्छे से गुजार सके।बुजुर्गों की मदद करना,ईश्वर की सेवा करना भारत की संस्कृति रही है और सभी बुजुर्ग इस बात को महसूस करते है कि उनका बुढ़ापा कैसे करेगा और बुढ़ापे की चिंता में उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है,बुढ़ापे का सहारा न होने से उनके जीवन में समस्याएँ आती है,सरकार को इसके लिए कुछ करना चाहिए,इसके लिये क्लब और पार्क को बनाना चाहिए ताकी वो स्वस्थ रह सके,उन्हें हॉस्पिटल में पूर्ण रूप से फ्री इलाज मिलना चाहिए और प्रत्येक बुजुर्ग को प्राथमिकता के आधार पर उसकी सुनवाई करनी चाहिए और हर संभव आवश्यक मदद करना चाहिये।
सरकार को उनके अनुभव का लाभ लेने के लिए समय समय पर सेमिनार और गोष्ठियों का आयोजन करवाना चाहिए और हर मोहल्ले के बुजुर्गों को वहाँ का संरक्षक बनाना चाहिए ताकि वो नयी पीढ़ी को अपने अनुभव साझा कर सके और देखरेख भी कर सके।हर जिले में सरकारी तौर पर अनुभव भवन सरकार को खुद बनाना चाहिए जिसमे उनके खेलने और मनोरंजन एवं चर्चा के लिए जगह होनी चाहिए और निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए।इसलिए सरकार को उनके कल्याण के लिए परिषद का गठन करना चाहिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

