*जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित*
*ईद-ए-मिलाद एवं गणेश विसर्जन शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 11 सितंबर 2024) /एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनों में आने वाले पर्व-गणेश विसर्जन एवं मिलाद-उन-नबी आपसी तालमेल एवं भाईचारे की भावना से सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अन्य आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।
महापौर श्री रामशरण यादव ने सभी से शांतिपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की अपील की। एडीएम ने शांति समिति के सदस्यों और समाज प्रमुखों से अपील करते हुए कहा कि शहर के गौरवशाली परंपरा की तरह इस बार भी आपसी समन्वय और भाईचारे की भावना के साथ पर्व मनाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक सद्भावना कायम रहे इसके लिए सभी को एक-दूसरे के धर्म और आस्था का ध्यान रखना चाहिए। एडिशनल एसपी श्री उमेश कश्यप ने कहा कि मिलाद-उन-नबी पर्व के दौरान जुलूस के लिए यातायात एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के व्यापक इंतजाम किए गए हैैैैं। उन्होंने बैठक में सभी से शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस अवसर पर एडीएम ने पर्व के पूर्व सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए और बिजली, पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा। पुलिस, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग को जिम्मेदारी सौंपते हुए सजग रहने के निर्देश दिए गये। सभी धार्मिक एवं समाज प्रमुखों ने शांतिपूर्ण तरीके से सभी का सम्मान करते हुए पर्व मनाने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर शांति समिति के सदस्य, श्री शेख नजरूद्दीन, श्री इरशाद अली, श्री हबीब मेमन, श्री एस ए कादिर, श्री सुधीर खण्डेलवाल, श्री सुरेश टण्डन, मोहम्मद वाहिद सिद्दीकी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 2, 2026बिलासपुर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: कोटा और सीपत के प्रतिष्ठानों से मिठाइयों और खोवे के नमूने लिए गए
बिलासपुरNovember 2, 2026चोरभट्टीकला स्कूल के बच्चों के सपनों को मिले पंख, वी-कनेक्ट ने बांटे शिक्षा के संसाधन
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी

