पीएम सूर्यघर योजना , 25 हजार का लक्ष्य पूरा करने कार्यशाला आयोजित …
राष्ट्रीय लक्ष्य पूरा करने में छत्तीसगढ़ का अहम योगदान – भीम सिंह
रायपुर। (वायरलेस न्यूज) प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छत्तीसगढ़ में चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 25 हजार घरों में रूपटाॅप सौर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा ऊर्जा सचिव श्री पी.दयानंद के निर्देश पर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रारंभ किया गया। प्रबंध निदेशक, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी श्री भीम सिंह ने इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूरे प्रदेश से आये मैदानी अभियंताओं से इस योजना को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करने तथा निर्बाध कार्यवाही सुनिश्चित करते हुए लक्ष्य पूरा करने का आव्हान किया।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड एवं आर ई सी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रायपुर, महासंमुद, बलौदाबाजार, धमतरी जिलों में मैदानी स्तर पर पदस्थ कार्यपालन अभियंताओं एवं अधीक्षण अभियंताओं को योजना से संबंधित जानकारी प्रदाय करने हेतु कार्यशाला का आयोजन गुढियारी रायपुर स्थित केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान में किया गया। कार्यशाला में प्रबंध निदेशक श्री भीम सिंह द्वारा मार्गदर्शन किया गया एवं मैदानी अधिकारियों को तेजी से कार्य करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। कार्यशाला में विशेष रूप से उपस्थित आर ई सी लिमिटेड के कार्यपालक निदेशक श्री प्रदीप फेलोज द्वारा बताया गया कि इस महती योजना हेतु भारत सरकार ने पूरे देश में 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सौर संयंत्र स्थापित किये जाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित किये जाने हेतु योजनांतर्गत प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी आर ई सी टीम के माध्यम से दी गई।
कार्यशाला में सौर उर्जा के उपयोग को बढावा देने हेतु राज्य में ओपन एकसेस अंतर्गत सौर संयंत्र स्थापना की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी श्री रंजीत एवं रेसीडेसियल कालोनी एवं काम्पलेक्श हेतु सौर संयंत्र लगाये जाने संबंधी वरचुवल नेट मीटरिंग एवं ग्रुप नेट मीटरिंग की जानकारी श्री रॉबिन गुप्ता द्वारा दी गई। उपस्थित मैदानी अधिकारियों द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला के आयोजन की सराहना की गई एवं उच्च अधिकारी द्वारा दिये गये मार्गदर्शन के अनुरूप अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान किये जाने का आश्वासन दिया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से श्री आर ए पाठक कार्यपालक निदेशक (आर ए/पी एम), श्री संदीप वर्मा कार्यपालक निदेशक (रायपुर क्षेत्र), डी एस भगत मुख्य अभियंता केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, श्री राजेन्द्र प्रसाद मुख्य अभियंता (परियोजना) श्री एम डी बडगैय्या मुख्य अभियंता (संचा एवं संघा), श्री पी व्ही सजीव अतिरिक्त मुख्य अभियंता के साथ-साथ मैदानी स्तर के विभिन्न जिलों आये अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे। कार्यशाला का सफल संचालन सोलर सेल से श्री बिम्बिसार अधीक्षण अभियंता द्वारा किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

