👆 *नन्ही कलाकार सुश्री अन्विता विश्वकर्मा ने कत्थक नृत्य से पूरे चक्रधर समारोह में बिखेरी यश की चांदनी*
रायगढ़/ (वायरलेस न्यूज) 39वे चक्रधर समारोह के छठवें दिन आज रायपुर की नन्ही कलाकार सुश्री अन्विता विश्वकर्मा ने पूरे चक्रधर समारोह में यश की चांदनी बिखेरी। सुश्री अन्विता विश्वकर्मा ने गणपति जगवंदन पर नृत्य और भाव की बहुत ही सुंदर और सुमधुर कत्थक की प्रस्तुति दी जिसने सभी श्रोताओं का मन मोहा। । सुश्री अन्विता विश्वकर्मा मात्र तीन वर्ष की उम्र से नृत्य कला से जुड़ गई थी। वर्तमान में वे लखनऊ घराने के कत्थक नृत्य में निपूर्ण हो चुकी है। वे श्री अनुराग ठाकुर की शिष्या है। सुश्री अन्विता विश्वकर्मा अपने दादा श्री आर एस विश्वकर्मा जैसा आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

