🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 सितंबर’ को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे*आंध्र मूल के छत्तीसगढ रहवासी भी अपने पारंपरिक पहनावे के साथ शामिल होगें, महिलाएं प्लेटफार्म को रंगोली से सजाएंगी दिनांक 20 सितंबर, 2024 से दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी

On: September 15, 2024 7:26 AM

*दिनांक 16 सितंबर, 2024 को रायपुर स्टेशन से उद्घाटन स्पेशल के रूप में वंदेभारत स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।*

*दिनांक 20 सितंबर, 2024 से दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी

👆ट्रायल रन के दौरान दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस सरोना स्टेशन से गुजरते हुए…

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 15 सितंबर, 2024)

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दिनांक 16 सितंबर, 2024 को रायपुर (दुर्ग)-विशाखपट्टणम वंदे भारत उदघाटन स्पेशल एक्सप्रेस को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । उदघाटन कार्यक्रम राजधानी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जा रहा है।
इसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री मंत्री, सांसद, विधायक भी रहेंगे। इस मौके पर आंध्र मूल के छत्तीसगढ रहवासी भी अपने पारंपरिक पहनावे के साथ शामिल होगें, महिलाएं प्लेटफार्म में रंगोली करेंगी।
गाड़ी संख्या 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा सप्ताह में छह दिन (गुरुवार को छोड़कर) दोनों छोर से संचालित की जाएगी। दिनांक 16 सितंबर, 2024 को यह ट्रेन उदद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी । दिनांक 20 सितंबर, 2024 से ट्रेन नं. 20829/20830 दुर्ग-विशाखपट्टणम-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपने नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

संरचना :- इस ट्रेन में 16 कोच शामिल हैं ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment