👆ट्रायल रन के दौरान दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस रायपुर स्टेशन से गुजरते हुए…
रायपुर (वायरलेस न्यूज) दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ रायपुर स्टेशन से दिनांक 16 सितंबर 2024 को 16.15 बजे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर की जाएगी ।दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन दुर्ग एवं विशाखपट्टणम के मध्य 20 सितंबर 2024 से किया जाएगा ।
वंदे भारत ट्रेनें जो कि सेमी हाई स्पीड ट्रेन है । यह 160 कि.मी. / प्रति घंटे की स्पीड से चलने में सक्षम है, हालांकि हमारी दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस 130 कि.मी. की औसत स्पीड से चलेगी ।
👆ट्रायल रन के दौरान दुर्ग – विशाखपट्टणम वंदे भारत एक्सप्रेस सरोना स्टेशन से गुजरते हुए…
वर्तमान में हमारे देश के अलग – अलग स्टेशनों के मध्य 55 वंदे भारत ट्रेनें, जो कि दोनों तरफ से 110 ट्रेनें चलाई जा रही है । आज भी माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 06 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया है।
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा कल दिनांक 16 सितंबर’ 2024 को 07 वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया जा रहा है, जिनमें भुज-अहमदाबाद, नागपुर-सिकंदराबाद, कोल्हापुर-पुणे, आगरा कैंट-वाराणसी, रायपुर (दुर्ग)- विशाखपट्टणम, पुणे-हुब्बली तथा वाराणसी-प्रयागराज वंदेभारत 20 कोच वाली एक्सप्रेस शामिल है ।
भारतीय रेल में वंदे भारत का उद्घाटन तिथि 15 फरवरी 2019 है ।
अपने उद्घाटन के पश्चात वंदे भारत ट्रेनें 20 अगस्त, 2024 तक कुल 35,428 ट्रिप्स की यात्राएं पूरी कर ली है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

