*शास्त्रों में भी वृक्षारोपण को माना है पुण्य कार्य -त्रिलोक श्रीवास( कछार में गायत्री परिवार द्वारा वृहद वृक्षारोपण का आयोजन संपन्न)
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के आदर्श ग्राम पंचायत कछार में गायत्री परिवार संस्था एवं ग्राम वासियों के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम रखा गया था, इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पहुंचे जिले के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी -उत्तर प्रदेश तथा गुजरात, मार्गदर्शक- जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1, बिलासपुर, ने कहा कि 10 कुआं के बराबर एक बावड़ी, 10 बावड़ी के बराबर एक तालाब ,10 तालाब के बराबर एक पुत्र, और 10 पुत्रों के बराबर एक वृक्ष रोपण करने से पुण्य प्राप्त होता है, भारतीय संस्कृति एवं शास्त्रों में भी वृक्षारोपण को पुण्य कार्य माना है, इस अवसर पर कार्यक्रम को श्री बेस पूर्व सहायक कलेक्टर, श्री बृजेश साहू, श्रीमती नंदनी पiटनवार ,कृषक नेता कमलेश सिंह, कौशल श्रीवास्तव सुखदेव साहू, बैगi जी, रामकुमार श्रीवास ने संबोधित किया, कार्यक्रम का संचालन श्री फूल सिंह राज एवं आभार प्रदर्शन ग्राम के सरपंच श्रीमती त्रिवेणी मरकाम ने किया ,इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री नरेश श्रीवास्तव श्रीनवल किशोर शर्मा मोहन जायसवाल मुकेश अग्रवाल दौलत राम वस्त्रकर मन्नालाल गढ़वाल श्री घनश्याम साहू नागेश जी रमi यादव महेश राम जी कुशल उधो प्रजापति जेमलाल सहित गायत्री परिवार संस्था के एवं कछार सहित दर्जनों ग्रामों के सैकड़ो लोग उपस्थित थे, इस अवसर पर लगभग दो एकड़ शासकीय रिक्त भूमि में फलदार एवं औषधि पौधों का रोपण किया गया, गायत्री परिवार के सदस्यों एवं ग्राम वासियों ने समस्त अतिथियों का पुष्प हार से भव्य स्वागत कियाll*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

