गालीबाज परिवहन आरक्षक पर गिरी निलंबन की गाज

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
अनूपपुर / (वायरलेस न्यूज) जिला अन्तर्गत बरतराई स्टेट हाईवे पर पत्रकारों से बदसलूकी की शिकायत वायरल होने के बाद मप्र सरकार ने कार्यवाही के संकेत दे दिये थे।परिवहन आरक्षक ऋतु शुक्ला को परिवहन आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके बावजूद मामले की जांच और कार्यवाही की मांग को लेकर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई अनूपपुर ने मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी के नाम द्वारा कलेक्टर अनूपपुर के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय जी को दिया है।
मामले से जुडे सूत्रों के अनुसार
अनूपपुर जिला अन्तर्गत बरतराई स्टेट हाइवे ( रामनगर चेक पोस्ट ) के पास परिवहन विभाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर बतलाई जा रही मीनाक्षी गोखले और आरक्षक ऋतु शुक्ला का दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमे वे पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को काम करने से रोकते हुए धमका रही हैं। वो दोनो पत्रकारों और पत्रकारिता की जमकर लानत – मलानत करते हुए उन्हे मारने दौड रही हैं और एस सी / एस टी एक्ट लगवाने की धमकी दे रही है।वरिष्ठ पत्रकारों ने इस पर आपत्ति करते हुए मांग की कि इस वायरल वीडियो की जांच हो और यदि इसमें सत्यता है तो नियमत: कार्यवाही होनी चाहिए । उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनका यह आचरण अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हुए सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग करते हैं।
यदि उक्त पत्रकारों का आचरण गलत था तो उसकी भी जांच हो। जिन्हे – जिन्हे उक्त अधिकारी दो सौ – पांच सौ में खरीदती रही है ,उन सबके विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हो।
उन्होने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ,मंत्री
दिलीप जायसवाल, मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया , आईजी
अनुराग शर्मा , कलेक्टर
हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर्र रहमान को की गयी।
वहीं मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देश पर रविवार को ही कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के नाम एक पत्र वरिष्ठ पत्रकार मनोज द्विवेदी, अजीत मिश्रा, जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, ज्ञानचंद जायसवाल,प्रकाश सिंह, हिमांशू पासी , विजय जायसवाल, हिमांशू बियाणी , इंद्रभान यादव के साथ अन्य पत्रकारों ने कलेक्टर हर्षल पंचोली द्वारा संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय को एक पत्र सौंप कर कार्यवाही की मांग की । सौंपे गये पत्र में कहा गया है कि बरतराई स्टेट हाइवे ( रामनगर चेक पोस्ट ) के पास परिवहन विभाग प्रभारी सब इंस्पेक्टर बतलाई जा रही मीनाक्षी गोखले और कांस्टेबल ऋतु शुक्ला का दो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमे वे दो स्थानीय पत्रकारों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए पत्रकारों को काम करने से रोकते हुए धमका रही हैं। पत्रकारों के विरुद्ध इनकी भाषा और इनका लहजा अत्यंत आपत्तिजनक है। कोई भी व्यक्ति या अधिकारी / कर्मचारी पत्रकारों को उनका कार्य करने से नहीं रोक सकता। इस वायरल वीडियो की जांच हो और यदि इसमें सत्यता है तो नियमत: कार्यवाही होनी चाहिए ।
उक्त वर्दीधारी अधिकारी/ कर्मचारी का यह आचरण अत्यंत निंदनीय और आपत्तिजनक है। मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ इसकी कड़ी निंदा करते हुए सम्पूर्ण मामले की निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्यवाही की मांग करता है। यह भी कि जिन्हे – जिन्हे उक्त अधिकारी दो सौ – पांच सौ में खरीदती रही है ,उन सबके विरुद्ध रिश्वतखोरी का मामला दर्ज हो।निवेदन किया गया है कि शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच और कार्यवाही करने की कृपा करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 26, 2026भद्रा का साया नहीं, इस वर्ष रक्षाबंधन पर बन रहा है दुर्लभ संयोग: ज्योतिषाचार्य पं. आशुतोष शुक्ल
बिलासपुरAugust 26, 2026राखी के धागे के साथ ज्ञान का उपहार—बहनों के लिए कलेक्टर और DIG/SSP ने भेंट की अध्ययन सामग्री, बुके नहीं, बुक भेंट करें” अभियान
छत्तीसगढ़August 26, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने बिलासपुर-यलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को दिखाई हरी झंडी ,बिलासपुर से बेंगलुरु की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई मजबूती, यात्रियों को होगा लाभ
बिलासपुरAugust 26, 2026कोलवासरी प्रबंधन की मनमानी से ग्राम अमाली मार्ग पूर्ण रूप से जामआक्रोशित ग्रामीणों ने दी कलेक्टर घेराव की चेतावनी

