● *मोटर सायकल से महुआ शराब की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 20 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल जप्त*
*16 सितम्बर, रायगढ़* । कल घरघोड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कंचनपुर तिराहा के पास अवैध महुआ शराब की तस्करी करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी घरघोड़ा, निरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा और अन्य स्टाफ शामिल थे।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर साइकिल पर महुआ शराब लेकर बहिरकेला की ओर बिक्री हेतु जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नाकाबंदी की और संदिग्ध मोटर साइकिल (क्रमांक CG 13 AA 2876) को रोका। तलाशी के दौरान मोटर साइकिल पर रखे जरीकेन में 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 4,000 रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपने नाम मनक राम सिदार, पिता राय सिंह सिदार (उम्र 28 वर्ष) और खुलेश्वर सिदार, पिता स्व. सत्यानंद सिदार (उम्र 32 वर्ष), दोनों निवासी फगुरम, बताया। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करी के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

