🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोटा रतनपुर मार्ग स्थित चांपी नाला के टूटे पुल के पुनिर्माण के लिए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पीडब्लूडी विभाग से 3 करोड़ 51लाख 15 हजार रु. स्वीकृत आदेश लाया

On: September 20, 2024 10:36 AM

बिलासपुर (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज) कोटा से रतनपुर से जोड़ने वाली एडीबी की सड़क पर बनी चांपी नाला पुलिया डेढ़ वर्ष पूर्व कांग्रेस के कार्यकाल में टूटा हुआ था जिससे रतनपुर,कोरबा अंबिकापुर जाने वालों को बिलासपुर होकर जाना पड़ता था,

जिसे कोटा विधानसभा के छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने इसे हाल ही अपने संज्ञान में लिया और रायपुर जाकर लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव से मिलकर इसे तत्काल पुनर्निर्माण कराने तीन करोड़ 51 लाख 15 हजार रुपए की स्वीकृत आदेश लिया है

बहुत जल्द पुल का निर्माण कर रतनपुर जाने वालों को परेशानियों से निजात दिलाएगी। इस कदम ले लिए छाया विधायक प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी का आभार माना है कोटा के लिए इनके द्वारा बहुत से कार्य कराए जा रहे है। मार्ग पिछले डेढ़ साल से परिवर्तित मार्ग का उपयोग किया जाता था,बहुत ही दुर्भाग्य है कि कोटा के विकास के लिए पिछले और वर्तमान विधायक का योगदान नही मिला।
श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव जी गत 10दिन पूर्व ही टूटे हुए पुलिया का अवलोकन करने अधिकारियों को लेकर स्थल निरीक्षण करने पहुंचे थे।
पुनर्निर्माण के आदेश को लेकर कोटा रतनपुर की जनता में खुशी व्याप्त है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment