🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने लिया सदस्यता अभियान कि समीक्षा बैठक पं.दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बुथ पर पहुँचेंगे भाजपा नेता

On: September 21, 2024 5:29 PM

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने लिया सदस्यता अभियान कि समीक्षा बैठक
_______________________________________
पं.दिनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हर बुथ पर पहुँचेंगे भाजपा नेता
_____________________________

रायगढ़।(वायरलेस न्यूज 21 सितम्बर) ।भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान को तेज करने एवं और अधिक से अधिक सदस्यत बनाने शहरी क्षेत्र के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूरा फोकस कर रही है। इसी कड़ी मे भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव आज रायगढ़ जिले कि सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक लिया ।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने जिलास्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान कि विस्तृत जानकारी हेतु जिले कि सदस्यता टोली,मंडल के प्रभारी,अध्यक्ष,महामंत्री,सदस्यता टोली से चर्चा कर अभियान की जानकारी लिया उन्होंने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए घर घर जाकर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संपर्क करने व लोगों सदस्यता अभियान से जुड़ने आग्रह करें साथ ही 25 सितंबर को पं दीनदयाल उपाध्याय जी के जंयती पर आयोजित मोर बुथ मोर अभियान के तहत जिले के प्रत्येक बुथों पर उस दिन भाजपा नेता जाऐंगे और 100 सदस्य बनाने का लक्ष्य को पुर्ण करेंगे।
सदस्यता अभियान के जिला संयोजक विकास केडिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है भाजपा के रीति-नीति को एक-एक कार्यकर्ता तक पहुंचाना है | साथ ही उन्होंने बैठक में अपेक्षित सदस्यों कि जानकारी लिया और अभियान के आगामी कार्यक्रमों कि कार्ययोजनाओ पर चर्चा किया |

बैठक का आभार प्रदर्शन भाजपा जिला महामंत्री अरुणधर दीवान द्वारा एवं बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा ने किया गया ।

आज के बैठक में मुख्य रुप से पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला, विवेक रंजन सिन्हा,सत्यानंद राठिया ,राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमावार,पूर्व विधायक सुनीति राठिया,वरिष्ठ नेता गोकुलानंद पटनायक,भाजपा जिला महामंत्री सतीश बेहरा,खरसिया प्रत्याशी महेश साहू,धरमजयगढ़ प्रत्याशी हरीशचंद्र राठिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कौशलेश मिश्रा,चंद्रप्रकाश पाण्डेय,जय पटेल,अरुण राय, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गोयल,सुभाष पाण्डेय,सुरेन्द्र पाण्डेय,रंजु संजय ,रजंनी राठिया,अनुपम पाल,सनत नायक,टीकाराम पटेल,सुनील थवाईत,अंशु टुटेजा, मंडल अध्यक्ष,महामंत्री और मंडल के सदस्यता संयोजक सहित सैकड़ो कि संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment