अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*कवर्धा कांड में रायगढ़ बन्द को मिला व्यापक जनसमर्थन*

On: September 21, 2024 5:17 PM
Follow Us:

*”आतंक का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने दिया पुलिस को गुंडागर्दी का लाइसेंस -अनिल शुक्ला”

*स्टेशन चौक मे बंद कराने निकले कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रकाश नायक ,शाखा यादव, राकेश पांडेय की डीएसपी अभिनव उपाध्याय के साथ तीखी नोक झोंक, कार्मेल स्कूल के पास भी पुलिस से तीखी नोक झोंक

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज 21 सितंबर)
जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा किए गए प्रदेश व्यापी बन्द के आव्हान को लेकर बताया कि कानून-व्यवस्था स्थापित करने में प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और कवर्धा कांड के दोषी पुलिस अधिकारियों पर कानूनी कारवाई बाबत 21 सितंबर को 1 दिन के प्रदेश बंद का आह्वान किया है। जिसके तहत आज रायगढ़ शहर भी बंद करवाने की अपील की थी जिस पर आम लोगों का व्यापक जनसमर्थन मिला और यह बंद पूर्णतः सफल रहा।
अनिल शुक्ला ने जिला कांग्रेस नगर कांग्रेस महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस एन एस यू आई ,सेवादल, इंटक , विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, निगम कांग्रेस पार्षद व वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ बाजार में घूम घूम कर शांतिपूर्ण बन्द हेतु सरकार विरोधी नारे लगाते हुए भ्रमण करते रहे जिसका व्यापक असर देखने को मिला व्यापार प्रभावित न हो, इसे ध्यान रखकर बंद का समय प्रातः 9 से दोपहर 3 बजे तक का रखा गया था। प्रदेशव्यापी बंद की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी, रायगढ़ की बैठक कांग्रेस भवन में की गई थी। व आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बाजारों में घूम घूम कर बन्द करवाने में व्यस्त रहे वहीं कई जगह पर शांतिपूर्ण बन्द पर पुलिस वालो और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। आज के इस बन्द में सब्जी मंडी शहर के मध्य क्षेत्र सुभाष चौक ,रामनिवास टाकीज चौक,श्याम टाकीज, गांधी पुतला , पुरानी हटरी, हांडी चौक गोपी टाकीज रोड, के अलावा जुट मिल , कबीर चौक,पुराना बस स्टैंड ,जेल रोड,गोगा मंदिर चौक,जेल काम्प्लेक्स,गौरीशंकर मंदिर चौक,थाना रोड,हटरी चौक ,केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड, रामलीला काम्प्लेक्स,सत्तीगुंडी चौक,घड़ी चौक,कोतरा रोड, चक्रधर नगर,बोइरदादर,दुर्गा चौक,,शहीद चौक, चांदनी चौक, ढिमरापुर सहित अन्य प्रमुख सड़कों में दुकानें बंद देखी गईं व इस कांग्रेस जनों को बंद का व्यापक समर्थन भी आमजनों से मिला व साथ ही बन्द को लेकर बीजेपी सरकार में पुलिसिया आतंक की लोगों में निंदनीय प्रतिक्रिया भी सुनने को मिली और बन्द के दौरान कांग्रेसजनों को किसी भी अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने बताया कि विदित हो कि कवर्धा जिले के ग्राम लोहारीडीह में हत्या, आगजनी और पुलिस प्रताडना के कारण हुई मौत के साथ ही साथ पूरे प्रदेश में बदहाल हो चुकी कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 सितंबर को पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया था।
जिला कांग्रेस ,अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि
“आतंक का पर्याय बन चुकी भाजपा सरकार ने प्रदेश की पुलिस को गुंडागर्दी का लाइसेंस दे दिया है तभी समूचे छत्तीसगढ़ में आये दिन बड़ी आपराधिक घटनाएं खुलेआम और दिनदहाड़े हो रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। गृहमंत्री के गृहजिले कवर्धा में लोहारीडीह में हुई घटनाएं इस सरकार की अकुशलता को स्पष्ट करती है।
इस शहर बंद कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस् अध्यक्ष अनिल शुक्ला, जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री द्वय विकास शर्मा व शाखा यादव,नगर कांग्रेस अध्यक्ष विकास ठेठवार, प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस राकेश पांडेय,सलीम नियारिया,प्रदेश कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हरेराम तिवारी ,पार्षद संजय देवागन, पूर्व एल्डरमैन नारायण घोरे, अशीष् जय्स्वल्,आरिफ हुसैन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,दयाराम ध्रुवे,संतोष कुमार चौहान, आशीष शर्मा,अभिषेक शर्मा,लल्लू सिंह, वसीम खान,विनोद कपूर, सजन श्रीवास्,आरिफ अहमद,सत्य प्रकाश शर्मा,अनुराग गुप्ता, अरुणा चौहान, वीनू बेगम,रामकुमार पटेल, सोनू पुरोहित ,गणेश घोरे,अनृत काटजू,शारदा सिंह गहलौत, दिगंबर लाल जांगड़े,लोकेश देवांगन,तरुण गोयल सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment