कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
मऊगंज में गूंजा भारत माता का जयघोष, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा मऊगंज। संपूर्ण देश में 9 अगस्त से 17 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत रविवार को मऊगंज जिले में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया।
तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक तथा आमजन शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ निकली यात्रा ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्रा में सहभागिता की।
यात्रा के दौरान लोगों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। प्रशासन की ओर से आम नागरिकों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति अपनी सहभागिता एवं सम्मान प्रकट करें।
देशभक्ति के नारों से गूंजा मऊगंज
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा। बड़ी संख्या में युवाओं एवं विद्यार्थियों की सहभागिता ने यात्रा को और भी आकर्षक बना दिया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
प्रशासन द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को बढ़ावा देना रहा। जिले में आगामी दिनों में भी अभियान के तहत विभिन्न राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मऊगंज प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में बढ चढ भाग लिए
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

