जेएसडब्ल्यू कंपनी में युवती से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी, जालसाज को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर*भेजा
*23 सितंबर, रायगढ़* । थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने कल दिनांक 22.09.2024 को कोतरारोड़ थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि फरवरी 2024 में राजेश कुमार साहू, निवासी किरोड़ीमलनगर, रायगढ़, ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया और खुद को नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी में इंटरशीप कर रहा हूं बताते हुए झूठे वादे किए। राजेश ने युवती को जेएसडब्ल्यू कंपनी में अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया और इसके बदले विभिन्न किस्तों में कुल ₹1,85,000 की ठगी की। राजेश ने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर और अन्य दस्तावेज बनाकर युवती को ई-मेल किये जिसमें ज्वाइनिंग की तारीखें लिखी थी, परंतु ज्वाइनिंग नहीं हुई । युवती को धोखे का एहसास होने पर उसने कोतरारोड़ थाना में शिकायत दर्ज कराई।
प्राथमिक जांच में ठगी के आरोपों की पुष्टि होने पर अप.क्र. 322/2024 धारा 420, 467, 468, 469, 470, 471 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजेश कुमार साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार और बताया कि 04 माह पूर्व जेएसडब्लू. नहरपाली में डिप्टी सपोर्ट इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। उस दौरान युवती से परिचय हुआ, उसने नौकरी पर रखने की बात कही और युवती ने 1,10,000 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट भी कर दिया। जे.एस.डब्लू. नहरपाली में काम करने के दौरान इसने कंपनी के आईटी डिपार्टमेंट के डेस्कटॉप (कम्प्यूटर) से बिना डोमेन के युवती के नाम से ज्वाइनिंग लेटर जारी किया और कंपनी के ईमेल आईडी से युवती के ईमेल पर भेजा। जो ज्वाइनिंग लेटर जारी किया गया वह फर्जी था, इसलिए युवती की ज्वाइन नहीं हुई । आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त सबूत जुटाकर कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी- राजेश कुमार साहू पिता भरतलाल साहू उम्र 21 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 01 इंदिरा निवास किरोड़ीमल नगर थाना कोतरारोड़ जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज रिमांड पर भेजा गया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक जे-एक्का, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश राय, आरक्षक चंद्रेश पांडेय और प्रवीण राज ने सराहनीय भूमिका निभाई और ठगी के इस मामले में त्वरित गिरफ्तारी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा। इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए पुलिस जनता से अपील करती है कि नौकरी या किसी अन्य मामले में पैसे देने से पहले पूरी जानकारी और जांच अवश्य कर लें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 27, 2026दीपावली पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, तीन प्रतिष्ठानों से मिठाइयों के सैंपल लिए मावा, कुंदा, बेसन लड्डू और काजू कतली की होगी जांच, रिपोर्ट आने के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
बिलासपुरOctober 27, 2026तूफान की आशंका पर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर ने कहा—हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी रखें 28–29 अक्टूबर को तेज हवाओं की संभावना; चौबीसों घंटे सक्रिय रहेंगे कंट्रोल रूम, अस्पताल और राहत-बचाव दल भी अलर्ट
अपराधOctober 26, 2026रेल संपत्ति चोरी के पुराने मामलों में आरपीएफ दुर्ग की बड़ी कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में किया पेश, एक वर्ष में वारंट के तहत 32 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
खेल जगतOctober 26, 2026पिपरतराई में अंतर महाविद्यालयीन क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शानदार आयोजन, 10 किमी दौड़ में धावकों ने दिखाया दमखम

