🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

उत्कल व साउथ बिहार एक्सपे्रस का रूट बदला तीसरी लाईन निर्माण के कारण परिचालन हो रहा लगातार प्रभावित

On: September 24, 2024 6:02 PM

उत्कल व साउथ बिहार एक्सपे्रस का रूट बदला
तीसरी लाईन निर्माण के कारण परिचालन हो रहा लगातार प्रभावित
रायगढ़।(वायरलेस न्यूज) चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आदित्यपुर स्टेशन में तीसरी लाइन निर्माण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य होगा इसके फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है द्य इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के आदित्यपुर स्टेशन में तीसरी लाइन निर्माण कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि असुविधा से बचने रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एटीईएस ध्139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर तदनुसार यात्रा प्रारंभ करें।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ
25 से 27 सितंबर को पुरी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया झारसुगुड़ा रोड ईब के रास्ते योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
25 से 27 सितंबर को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 18478 योग नगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया ईब-झारसुगुड़ा रोड के रास्ते पुरी पहुंचेगी।
25 से 27 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया सीनी-कान्ड्रा के रास्ते आरा पहुंचेगी।
24 से 26 सितंबर को आरा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया कान्ड्रा-सीनी के रास्ते दुर्ग पहुंचेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment