🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगी एक आरोपिया पुलिस के हत्थे चढ़ी # पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

On: September 30, 2024 12:08 PM

क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर बच्चों के अभिभावकों से करीब 70 लाख रुपए ठगी
एक आरोपिया पुलिस के हत्थे चढ़ी
# पूर्व में दो आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

बिलासपुर् । वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन कराने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने वाले वाली फरार आरोपिया को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार में अहम कामयाबी हासिल् की है।
बिलासपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपिया खुशबू सिंह पिता प्रदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी जरहाभाठा राजीव गांधी चौक के सामने थाना सिविल लाइन बिलासपुर दिनांक 10 जनवरी 23 को प्रार्थिया राखी खन्ना निवासी वेयर हाउस रोड महामाया विहार थाना सिविल लाइन बिलासपुर द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि इसके पुत्र आकाश खन्ना ने दिसंबर 2021 प्राइम क्रिकेट अकादमी बंगाली काली मंदिर ग्राउंड तोरवा में ज्वाइन किया था जिसका कोच सन्नी दुआ था डायरेक्टर अंजुल दुआ और उसका पति सन्नी दुआ के द्वारा बच्चों को नेशनल लेवल पर क्रिकेट टीम में सलेक्शन दिलाने के सुनहरे सपने दिखाकर बच्चों एवं अभिभावकों से नगदी रकम एवं आरोपिया खुशबू सिंह के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से करीब 70 लख रुपए प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया था रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद कर आरोपी सनी दुआ एवं अंजुल दुआ को गिरफ्तार किया गया था आरोपियां खुशबू सिंह प्रकरण में लगातार फरार चल रही थी जिसकी लगातार पता तलाश की जा रही थी कि तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि खुशबू सिंह को जरहाभाटा चौक के आस पास देखा गया है सूचना से पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह भापुसे , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती पुजा कुमार भापुसे को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल सूचना को तस्दीक कर तस्दीक करने हेतु मौके पर पहुंचकर आरोपिया को पकड़कर गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए जो हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर खुशबू सिंह को हिरासत में लिया गया जिससे पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार करने पर आरोपिया के अकाउंट को सीज किया गया है आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है ।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक राहुल तिवारी थाना प्रभारी तोरवा , सहायक उप निरीक्षक विदेशी राम साहू आरक्षक अजय शर्मा ,महिला आरक्षक इफरानी,फूल कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment