चांपा=बालपुर रेलखंड में आगरा उत्तरप्रदेश के सीआईएसएफ जवान की गुड्स ट्रेन से कटकर मौत
बिलासपुर। चांपा ।वायरलेस न्यूज़ नेटवर्क। एक् अक्टूबर.2024 को Km.No 670/32A चांपा=बालपुर रेलखंड में एक आगरा उत्तरप्रदेश का सीआईएसएफ जवान का गुड ट्रेन से कटकर मृत्यु हो गया था। चाम्पा आरपीएफ पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक एक् अक्टूबर 24, को समय 12.30 बजे बालपुर स्टेशन मास्टर की सूचना पर पोस्ट प्रभारी चांपा पुलिस थाना से समन्वय कर घटनास्थल पहुँचा था तो पाया कि डाउन लाइन में उपरोक्त किलोमीटर में एक आदमी लाइन के बीच में मृत अवस्था में पड़ा है। उनका एक पैर शरीर से अलग हो गया पर चेहरा सही था। उनके पास आधार1 कार्ड एवं तथा परिचय कार्ड मिला था जिसमे उनका नाम रविन्द्र कुमार (51) पिता=बीरी सिंह, ग्राम=वेरीचहर थाना= कागरोल , जिला आगरा उत्तर प्रदेश का था। मृत आदमी सीआईएसएफ NTPC सीपत में पदस्थ था। सीपत पुलिस से सीआईएसएफ सीपत का कॉन्टैक्ट नंबर का पता करने पर पता चला कि उक्त आदमी का मिसिंग डायरी दिनांक 28/9/24 से सीआईएसएफ सीपत की और से किया जा चुका है।डीसी सीआईएसएफ श्री मुनिराज मीना से संपर्क कर घटना के बारे सूचित कर दिया गया था।सीआईएसएफ इंस्पेक्टर एवं उनके टीम चांपा पोहोच कर मृतक को पोस्ट मार्टम पश्चात सीपत ले जाने हेतु अपेक्षा कर रहा है। समय 15.30 बजे पुलिस चांपा मृतक को पंचनामा पश्चात government hospital चांपा पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस थाना चांपा में मर्ग क्रमांक 88/2024 धारा 194 BNSS दर्ज कर जांच किया जा रहा है। मृतक को नशे का लत था बताया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

