*अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की शराब और वाहन जब्त*
*02 अक्टूबर, रायगढ़* । 02 अक्टूबर के शुष्क दिवस को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की।
01 अक्टूबर 2024 की शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार (CG 13 AN 6101) में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के निर्देश दिए और स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया।
वाहन चालक ने अपना नाम *विवेक महंत* (पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला, थाना सिटी कोतवाली, जिला रायगढ़) बताया। पुलिस टीम ने गवाहों के समक्ष वाहन की तलाशी ली, जिसमें खाकी रंग के 03 कार्टूनों में 96 पाव MC DOWELLS NO: 01 अंग्रेजी शराब और 12 बोतल KINGFISHER STRONG BEER (जिस पर ‘FOR SALE IN ODISHA ONLY’ लिखा हुआ) बरामद की गई।
पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी विवेक महंत अवैध रूप से शराब की बिक्री के लिए इसे परिवहन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25.08 लीटर शराब (कुल मूल्य 19,080 रुपये) और वैन्यू कार (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) जब्त की। इस तरह *कुल ₹9,19,080 की सामग्री जब्त* की गई है।
आरोपी विवेक महंत के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 464/2024 के तहत धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे और मिनकेतन पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

