बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 03 अक्टूबर 2024) /कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज सिम्स अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डो का दौरा कर इलाज कराने आए मरीजों से मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं में वृद्धि के लिए किये जा रहे निर्माण और सुधार कार्यो का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सिम्स के प्रभारी डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और प्रभारी अधीक्षक डॉ. ए. आर. बेन सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
कलेक्टर ने विभिन्न वार्डो में पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की। अस्पताल में मिल रहे भोजन, इलाज और दवाईयों की जानकारी ली। कलेक्टर ने मरीजों को साफ-सुथरे चादर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने और खराब हो चुके गद्दों को भी बदलकर नये गद्दे उपलब्ध कराने कहा। फायर फाईटिंग सिस्टम का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेबर वार्ड, आपातकालीन वार्ड, गार्डन, ट्रायज (आपातकालीन सेवा कक्ष), किचन शेड, पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि दो और लिफ्ट के लिए सिविल वर्क 9 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। पीडब्ल्यूडी द्वारा बताया गया कि टॉयलेट बनाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। कलेक्टर ने टॉयलेट में नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने परिजन शेड के किनारे ड्रेनेज का काम 10 दिन में पूरा करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’


