*रायपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गरबा व दुर्गा पूजा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात मीटिंग*
रायपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा गरबा व दुर्गा पूजा संबंधित राजपत्रित अधिकारियों की पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात ग्यारह बजे बुलाकर औचक मीटिंग ली। पूजा दौरान एएसपी ट्रैफिक ओपी शर्मा को अधिकतम बल लगाने को कहा, विशेषकर गरबा स्थल के पास गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्थित करने को कहा।
आयोजकों के स्वमसेवियों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाएं व बड़े आयोजनों में सीसीटीवी जरूर हो। आरआई को पूजा दौरान अतिरिक्त बल लगाने हेतु निर्देशित किया। रात्रि को पुलिस का सड़कों में उपस्थिति बढ़ाने को कहा। मीटिंग पश्चात अधिकारियों को अपने क्षेत्र में रात्रि गश्त रवाना कर घर लौटने को कहा। मीटिंग में जिले के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’






