*बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ वॉकी-टॉकी से हुए लैस*
बिलासपुर, (बेयरल्स 6 अक्टूबर 2024)
मंडल रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन के सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को अब वॉकी-टॉकी उपकरणों से लैस कर दिया गया है। यह कदम ट्रेन संचालन और यात्री सेवाओं में सुधार के उद्देश्य से उठाया गया है।
वॉकी-टॉकी की मदद से टिकट चेकिंग स्टाफ अब एक-दूसरे से सीधे संपर्क कर सकेंगे, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, यात्रियों की सहायता या टिकट जांच में तेजी लाई जा सकेगी। यह पहल भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के प्रयासों का हिस्सा है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया, वॉकी-टॉकी के उपयोग से संचार तंत्र में सुधार होगा, जिससे ट्रेन स्टाफ के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित होगा। इससे न केवल ट्रेन संचालन सुचारू रहेगा, बल्कि यात्रा के दौरान यात्रियों को किसी भी समस्या का त्वरित समाधान भी मिल सकेगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भारतीय रेलवे की प्रमुख सेवाओं में से एक हैं, जिन्हें उच्च गति और उन्नत सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इस नई व्यवस्था से यात्रियों का अनुभव और बेहतर होगा और ट्रेन में सुरक्षा की दृष्टि से भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़2026.05.14रोड सरफेसिंग सहित अन्य आवश्यक कार्य हेतु JSPL रेल अंडरब्रिज (LHS – 290) बंद रहेगी*रेलवे अंडरब्रिज में बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने की पहल *
Uncategorized2026.05.14प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने काफिले के वाहनों की संख्या घटाने के दिए निर्देश*
Uncategorized2026.05.13रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ *
Uncategorized2026.05.12खाद्य औषधि विभाग ने श्री मारुति गुड्स गैरेज, व्यापार विहार में 50 हजार का छापा मारकर नकली एवरेस्ट मसाला जब्त किया


