तुलजा भवानी मंदिर में आज महाआरती, कल हुआ रंगोली प्रतियोगिता
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कुदुदंड स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर में आज पंचमी तिथि पर भक्त महाआरती में शामिल होंगे, कल यहां मंदिर परिसर में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें उत्साही बच्चे शामिल हुए थे, उक्ताशय की जानकारी समिति के अध्यक्ष श्री शशांक चौहान ने दी।

कल तुलजा भवानी मंदिर परिसर में जिला मराठा समाज द्वारा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित किया गया था जिसमें आकृति गायकवाड़, श्वेता चौहान, विधि बाकरे , अनुभूति गायकवाड़, अर्जुन बाकरे, सेजल सदाफड़े प्रियंका जाधव, रोशनी इंगले प्रीति शिंदे ने भाग लिया। आकृति गायकवाड़ अपने को प्रतियोगिता से अलग कर लिया था। बच्चे रंगोली के माध्यम से नवदुर्गा आधारित विभिन्न आयामों को रंगोली के माध्यम से उकेरी गईं थीं। सभी बहुत अच्छे दिखाई दे रहे थे, प्रतियोगिता में जज के तौर पर बिलासपुर के नामचीन आर्टिस्ट श्री अरुण गायकवाड़ और सुरभि खंगन शामिल हुए थे।
जिसका परिणाम बाद मैं घोषित किए जायेंगे।
कल की चतुर्थी पूजा आरती में बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार अमित मिश्रा और पत्नी श्रीमती शर्मिला मिश्रा शामिल हुए थे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’







