🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

40 दिवसीय 5 अखंड जपजी साहेब पाठ आरंभ, उल्हासनगर दरबार के प्रमुख “भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी में

On: October 8, 2024 11:41 AM

40 दिवसीय 5 अखंड जपजी साहेब पाठ आरंभ किया उल्हासनगर दरबार के प्रमुख “भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह जी ने धन गुरु नानक दरबार सिंधी कॉलोनी में

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) इस वर्ष भी सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार में 40 दिवसीय 5 अखंड जपजी साहिब पाठ काआरंभ भाई साहेब श्री जसकीरत सिंह साहिब जी के द्वारा किया गया उन्होंने विश्व कल्याण के लिए अरदास भी की ,गुरुद्वारा प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी ने बताया कि आज प्रारंभ होने वाले जपजी साहिब पाठ में शहर के सभी श्रद्धालु इसमें अपनी सेवाएं देते हैं और दिन-रात लगातार बड़ी श्रद्धा एवं आस्था के साथ अखंड जपजी साहिब का पाठ किया जाता है ,प्रातः 5:00 बजे सभी श्रद्धालुओं के द्वारा सुखमनी साहिब का पाठभी किया जाएगा, दरबार के सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने सारी साथ संगत से अपील की है कि इस इच्छा पूरक 40 दिवसीय अखंड जपजी साहिब पाठ में सपरिवार शामिल हो कर पुण्य लाभ प्राप्त करें , आज के कीर्तन दरबार में नवसारी से आये भाई साहेब श्री सन्नी मूलचंदानी जी ने संगत को सत्संग कीर्तन से निहाल किया
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू मूलचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, मुरली कुकरेजा, प्रकाश माधवानी,प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलनी,राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी ,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी ,जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा, ज्योति हिंदूजा,पलक माखीजा, राखी ईदनानी, पिंकी नागवानी,वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी ,रमेश भागवानी, अविनाश हिंदूजा एवं अनेक सेवादारी उपस्थित थे

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment