● *तमनार पुलिस की शराब रेड कार्रवाई: 75 लीटर अवैध शराब महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
*08 अक्टूबर, रायगढ़* । रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में आज पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा कसा गया। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक के नेतृत्व में गोहरीडीपा इलाके में शराब रेड कर एक आरोपी को तमनार पुलिस ने गिरफ्तार किया । तमनार पुलिस पेट्रोलिंग स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध बिक्री के लिए गोहरीडीपा नदी की ओर से आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी करते हुए संदेही को पकड़ा।
आरोपी की पहचान सूरज पटनायक (उम्र 23 वर्ष) निवासी बस स्टैंड, तमनार के रूप में हुई। उसके पास से एक जरीकेन में 5 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि पास के महुआ पेड़ के पास और शराब छिपाई हुई है। पुलिस ने मौके से कुल 75 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत 7500 रुपए है, जब्त कर ली। आरोपी के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 34-2, 59-क आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है । शराब रेड में प्रधान आरक्षक संतोष कुमार कुर्रे, आरक्षक भीष्मदेव सागर, पुरुषोत्तम सिदार और अनूप मिंज की सक्रिय भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

