— जेएसपी परिसर में मनाई गई खुशियां
— जेएसपी परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में हुए शामिल
रायगढ़. (वायरलेस न्यूज) हरियाणा के हिसार विधानसभा चुनाव में श्रीमती सावित्री देवी जिंदल की ऐतिहासिक जीत पर जिंदल स्टील एंड पॉवर में खुशियां मनाई गईं। ढोल—ताशों के साथ आतिशबाजी करते हुए मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मना। इसमें जेएसपी परिवार के सदस्यों के साथ ही आसपास के क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन एमिरेट्स श्रीमती सावित्री देवी जिंदल ने हरियाणा के हिसार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को उन्होंने करीब 19 हजार मतों से हरा दिया। जैसे ही इस जीत की सूचना मिली, जिंदल स्टील एंड पॉवर परिसर में जश्न शुरू हो गया। परिसर के मुख्य द्वार के पास कंपनी के अधिकारी—कर्मचारी जमा हो गए। यहां ढोल—ताशों की धुन पर नाचकर सभी ने अपनी खुशियां जाहिर कीं। साथ ही आतिशबाजी भी की गई। सभी कर्मचारियों, श्रमिकों एवं आसपास के सभी लोगों को मिष्ठान्न वितरण किया गया। जीत की इस खुशी में संयंत्र के कार्यपालन निदेशक सब्यसाची बंद्योपाध्याय सहित सभी विभागों के प्रमुख शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’






