अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली* – *150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली*। – *ऑनलाईन ऑर्डर की भी है सुविधा, मोबाईल ऐप व वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं*

On: October 8, 2024 5:30 PM
Follow Us:

*यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली*

– *150 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध नवरात्रि स्पेशल थाली*।

– *ऑनलाईन ऑर्डर की भी है सुविधा, मोबाईल ऐप व वेबसाइट से ऑर्डर कर सकते हैं*।

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 08 अक्टूबर, 2024) । : त्योहारों के सीजन का उल्लास अब भारतीय रेल के स्टेशनों पर भी देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के पावन त्योहार के दौरान जब यात्री अपनी मंजिलों की ओर रवाना हो रहे हैं, तो उनकी सुख-सुविधा का विशेष ध्यान रखने हेतु भारतीय रेल ने 150 से अधिक स्टेशनों पर नवारत्रि व्रत स्पेशल की थाली लॉंच की है।

नवरात्रि के दौरान यात्रा करने वाले पैसेंजर्स अब अपने खाने-पीने की चिंता से मुक्त होकर सफर में स्वादिष्ट व्रत थाली का लुफ्त उठा सकेंगे। मुंबई सेंट्रल, दिल्ली जंक्शन, सूरत, जयपुर, लखनऊ, पटना जंक्शन, लुधियाना, दुर्ग, चेन्नई सेन्ट्रल, सिकंदराबाद, अमरावती, हैदराबाद, तिरूपति, जालंधर सिटी, उदयपुर सिटी, बेंगलूरू कैंट, नई दिल्ली, ठाणे, पुणे एवं मैंगलोर सेन्ट्रल स्टेशन आदि जैसे लगभग 150 से अधिक स्टेशन पर नवरात्रि स्पेशल थाली की सुविधा उपलब्ध है। यात्री ऑनलाईन व मोबाई ऐप के जरिए भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्पेशल व्रत की थाली खास तौर पर नवरात्रि के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है, जिसमें गुणवत्ता और पोषकता का विशेष ख्याल रखा गया है, भारतीय रेल द्वारा नवरात्रि स्पेशल व्रत की थाली को मंगाने की प्रक्रिया को बेहद ही सरल बनाया गया है, जिसमें यात्री IRCTC की ऐप पर जाकर, केवल अपना PNR नंबर डालकर थाली को बुक कर सकते हैं, या ऑनलाइन IRCTC की e-catering साइट पर जाकर भी इसे बुक कर सकते है, और कुछ ही समय के अंतराल में एकदम ताजा और शुद्ध व्रत का भोजन आपके पास उपल्बध हो जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment