मंडल टास्क टीम एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के अधिकारी एवं बल सदस्यों द्वारा लंबित वारंटी चिंदी नाम के शातिर चोर को किया गिरफ्तार
रायपुर (वायरलेस न्यूज)(06) घटना का संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 12.10.2024 को मंडल टास्क टीम एवं रायपुर पोस्ट के अधिकारियों बल सदस्यों द्वारा यात्री सामानों की चोरी की रोकथाम के संबंध में निगरानी एवं चेकिंग के दौरान सूरज यादव उर्फ चिंदी पिता चंद्रिका प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष निवासी चुना भट्टी थाना गंज जिला रायपुर छग को प्लेटफार्म में चोरी के प्रयास में यात्रियों के बीच घूमते हुए देखकर पकड़ कर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया l जानकारी लेने पर पता चला कि उक्त आरोपी गंज थाना के अपराध क्रमांक 119/2020 धारा 294,324,34, 506 आईपीसी में फरार है और उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी है जो तामिली के लिए पुलिस के पास लंबित है l अतः उक्त शातिर आरोपी को अग्रिम कार्यवाही एवं वारंट की तामिली के लिए गंज थाना को सुपुर्द किया गया l
उक्त शातिर चोर के विरुद्ध GRP/R में अपराध क्रमांक 70/2014 धारा 379 IPC दर्ज है इसके अलावा गंज पुलिस थाना में डकैती का प्रकरण भी अपराध क्रमांक 120/2020 धारा 394 IPC के तहत् मामला दर्ज है l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधAugust 13, 2026दूरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना जब्त, दो तस्कर पकड़े गए
बिलासपुरAugust 12, 2026लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल
बिलासपुरAugust 11, 2026कॉलेजों में बनेंगे इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’





