🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेंज आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के हाथों “जागरूक हो जाओ” साइबर सुरक्षा गीत का भव्य लॉन्च*आईजी डॉ संजीव शुक्ला एवं रायगढ़ पुलिस ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का किया सम्मान*

On: October 15, 2024 12:16 PM

● *”जागरूक बनें, साइबर अपराध से बचें” – पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला*

*रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 14 अक्टूबर 2024) आज ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में *रायगढ़ पुलिस* और *हेल्पिंग हैंड क्लब फाउंडेशन* के संयुक्त प्रयास से तैयार किए गए *साइबर जागरूकता गीत “जागरूक हो जाओ”* का विमोचन *पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज* डॉ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया।

*पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर* के निर्देशानुसार 5 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक *साइबर जागरूकता पखवाड़ा 2024* के तहत किया जा रहा है जिसमें जिले के स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में लगातार साइबर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों से सुरक्षा को लेकर जागरूकता फैलाना है। इस अभियान में मुख्य योगदान *हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन* सहित अन्य एनजीओ का भी योगदान रहा है।

आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत में *साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय* ने पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के छात्रों और समाज के प्रतिनिधियों को विभिन्न प्रकार के समसामयिक साइबर फ्रॉड जैसे *UPI फ्रॉड, ऑनलाइन शॉपिंग धोखाधड़ी, फेक नोटिस, फ्रॉड कॉल और ऑनलाइन लोन फ्रॉड* की जानकारी दी।

*पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला* ने अपने संबोधन में कहा कि मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराधों में वृद्धि हुई है। उन्होंने ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी प्रबंधन को *केरल पुलिस* की तर्ज पर साइबर फ्रॉड और साइबर अवेयरनेस के लिए विशेष कोर्स चलाने का सुझाव दिया, जिससे छात्रों को इसका लाभ मिले और वे समाज में जागरूकता फैला सकें। उन्होंने *रायगढ़ पुलिस* और सहयोगी संस्थाओं द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की और रायगढ़ पुलिस तथा जागरूकता पखवाड़ा से जुड़े मुख्य हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं एनजीओ को शुभकामनाएं दीं और साइबर जन जागरूकता पखवाडा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आईजी ने हेल्पिंग हैंड्स क्लब के सड़क सुरक्षा अभियान में सहभागिता हेतु भी सराहना की।

*पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल* ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड से लड़ना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें स्वयं जागरूक होना चाहिए और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करना चाहिए।

वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अंकित अग्रवाल ने उद्बोधित करते हुए कहा की रायगढ़ पुलिस हम सभी जनता के लिए ये साइबर जागरूकता अभियान चला रही है। सभी ने तालियों की गड़गड़ाहट से रायगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया । वही हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन द्वारा आईजी संजीव शुक्ला एसपी दिव्यांग पटेल सीएसपी अभिनव उपाध्याय का मोमेंटो देकर स सम्मान साइबर सुरक्षित रायगढ़ जिला के मुहिम हेतु आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख हस्तियों और संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के संरक्षक मनोज गोयल, प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, प्रदेश कॉर्डिनेटर विन्नी सलूजा, विकाश शारदा , अविचल अग्रवाल ,साहिल शर्मा ,राहुल डांसेना, रजत शर्मा ,अंबर अग्रवाल ,हिमांशु अग्रवाल,राजेश अग्रवाल,जागरूकता रैप सॉन्ग तैयार करने वाले *DIGI एंड फिल्म्स प्रोडक्शन* के डायरेक्टर दीपांशु छड़ीमली, साथी एनजीओ- लायंस क्लब दिव्य ऊर्जा अंजू बंसल , अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन, छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला संगठन, दिव्य शक्ति रायगढ़, लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड, लायंस क्लब रायगढ़ रायगढ़ सिटी, लीनेस क्लब दिव्य ऊर्जा, श्री रानी सती दादी सेवा समिति, लायंस क्लब रायगढ़ मिड टाऊन, जेसीआई रायगढ़ सिटी, अग्रवाल सेवा संघ, रोटरी क्लब खरसिया, दशहरा समिति खरसिया, एन आर इंडस्ट्रियल, बीएस स्पंज एंड पावर लिमिटेड, एनआर इस्पात के साथ रायगढ़ साइबर सेल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment