*प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण*
बिलासपुर/ (वायरलेस न्यूज 23,अक्टूबर,2024) स्वच्छत भारत मिशन के तहत संचालित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने निरीक्षण किया और यूनिट प्रबंधन के विषय में आवश्यक निर्देश दिए।
जनपद पंचायत मस्तूरी के ग्राम पंचायत बेलटुकरी में स्थापित किये गये प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबन्धन यूनिट का जिला पंचायत सीईओ श्री आर पी चौहान ने निरीक्षण कर यूनिट मशीन को व्यवस्थित रूप से संचालित करने और शेड की साफसफाई, रंग रोगन करने के साथ रीपा परिसर में निर्मित गतिविधि शेड को शुरू करने के निर्देश दिए। उपस्थित ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और समूह की दीदियों को ग्राम पंचायत से एकत्र प्लास्टिक कचरे को प्लास्टिक यूनिट केंद्र पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जे आर भगत, अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, स्वच्छ भारत मिशन की जिला समन्वयक श्रीमती पूनम तिवारी, सहायक विस्तारक अधिकारी जनपद पंचायत मस्तूरी व विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच/सचिव और स्व सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

